स्वस्थ जीवनशैली के लिए डॉयट प्लान

Last updated on July 5th, 2024 at 04:23 am

Top 10 Diet Plan in Hindi: लोगों की बदलती जीवन शैली ने उनके जीवन को काफी जटिल बना दिया है। इस वजह से उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आजकल लोगों में कम उम्र में ही बड़ी-बड़ी बीमारियां देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण जीवन शैली ही है। हमने जिस तरह से तेजी से अपनी जीवन शैली को बदला है। उसके फलस्वरुप हमें कई प्रकार के रोग व तनाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि आप स्वस्थ जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, तो आपको एक सरल जीवन शैली अपनानी होगी, जोकि आपको स्वस्थ्य बना सके। स्वस्थ जीवन शैली के लिए आपको बस अपनी दिनचर्या में 10 चीजों को शामिल करना है, जिससे कि आप हंसी-खुशी और स्वस्थ रहकर अपना जीवन यापन कर सकें।

Top 10 Diet Plan in Hindi: स्वस्थ जीवन शैली के नियम

व्ययाम है जरूरी :

आजकल लोगों ने अधिक बैठना वाले कार्य शुरू कर दिए हैं। जिसके फलस्वरूप शरीर का हिलना डुलाना कम हो गया है। यदि हमारा शरीर गतिशील अवस्था में रहता है, तो इससे हड्डियां और मांसपेशियां स्वस्थ बनी रहती हैं। इससे इन्हें मजबूती भी प्राप्त होती है। यदि आप अपनी जीवन शैली में नियमित रूप से व्ययाम करते हैं, तो आप कई सारे रोगों से बच सकते हैं। कई सारी बड़ी बीमारियों का खतरा नियमित व्यायाम से टल जाता है। ऐसे में आप अपनी जीवन शैली में सुबह या शाम व्यायाम जरूर करें।

शरीर को गतिशील रखने के लिए-

  • नियमित व्ययाम करें।
  • लिफ्ट के इस्तेमाल से बचें और सीढ़ियों का प्रयोग करें। 
  • सुबह टहलने जाएं या योग करें।
  • रात के भोजन के बाद 10 मिनट जरूर टहले।

नाश्ते को करें शामिल :

सुबह का नाश्ता हमारे स्वास्थ्य के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कई लोग यह नहीं करते हैं और सीधा ही भोजन ले लेते हैं। आप नियमित अपने नाश्ते में कोई भी फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज को शामिल कर सकते हैं। इससे आप सारा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।

  • केला, सेवफल, अनार, आदि का करें सेवन। 
  • अंकुरित अनाज में चने, सोयाबीन, मूंगफली के दाने, मूंग दाल करें शामिल
  • भारी नाश्ते से बचें।

स्वस्थ भोजन :

हमारे आहार की शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम कौन-कौन से आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, यह भी काफी जरूरी होता है। हम ऐसे आहार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, खनिज, प्रोटीन शामिल हो। क्योंकि इससे हमारे शरीर की कमियां दूर होती है। वही ऐसे भोजन से हमें दूरी बनाना चाहिए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है। हमें कम कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी युक्त भोजन करना चाहिए। 

पानी की मात्रा को बढ़ाएं :

पानी हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन कई लोग इसे काफी कम मात्रा में पीते हैं। यदि हम अपनी दिनचर्या में पानी की मात्रा को बढ़ाते हैं तो यह हमें ऊर्जावान रखने में मददगार साबित होता है। पानी पीना शरीर की कोशिका, ऊतक और अन्य अंग के लिए यह आवश्यक होता है। हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मददगार होता है। एक छोटे-छोटे अंतराल के बाद आप पानी को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीते रहे। जहां भी जाएं अपने साथ एक पानी की छोटी बोतल जरूर रखें, जिससे कि यह आपकी स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा बन जाए।

चिंता को कहें बाय-बाय :

तनाव भी हमारे शरीर को बेहद ही नुकसान पहुंचता है। यह हमारे शरीर में कई सारे रोग को पैदा करता है। इसलिए हमें तनाव मुक्त जीवन जीने की सलाह दी जाती है। इससे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी कई गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती है। तनाव को दूर करने के लिए आप योग, ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बन सकते हैं।

तनाव से बचने के उपाय :

  • अपनी हॉबी को बनाये दिनचर्या का हिस्सा।
  • मोबाइल का करें कम इस्तेमाल।
  • इंटरनेट का जरुरत पड़ने पर ही करें इस्तेमाल।
  • फिजिकल खेलों को करें शामिल।
  • मोटिवेशनल फिल्में देखना करें शुरू।

धूम्रपान का सेवन न करें :

यदि आप धूम्रपान करते हैं तो इसे तुरंत ही बंद कर दीजिए। क्योंकि यह धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला बनाता जाता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है। वैसे-वैसे आपको गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। हालांकि धूम्रपान को अचानक छोड़ना मुश्किल होता है, लेकिन आप प्रयास करेंगे तो यह आपके जीवन शैली से दूर जा सकता है।

शराब का सेवन करें कम :

शराब को यदि सीमित मात्रा में पिया जाता है, तो वह शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन जब हम अत्यधिक मात्रा में इसे लेने लगते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए उतनी ही खतरनाक और हानिकारक बन जाती है। इसलिए आप सीमित मात्रा में ही शराब का सेवन करें। एक पुरुष 5 से 30 ग्राम शराब प्रतिदिन ले सकते हैं। वहीं महिलाओं को 5 से 15 ग्राम के बीच शराब लेने की सलाह दी गई है।

गहरी नींद ले :

नींद भी हमें स्वस्थ रखने में बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। नींद के समय हमारा शरीर खुद ब खुद प्रभावित हिस्सों को ठीक करता है। इसलिए जब हम सुबह उठते हैं तो ताजगी महसूस होती है। इसलिए गहरी नींद आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। यदि आपके शरीर में नींद की कमी होती है। तो इससे थकान, उदासी, तनाव, चिडचिडापन पैदा होना शुरू हो जाता हैं। नींद पूरी न होने की वजह से आपका दिमाग भी नियंत्रण से बाहर चला जाता है।

एक गिलास जूस का प्रतिदिन करें सेवन :

फल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का कार्य करते हैं। इसमें कई सारे विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की कमी को दूर करते हैं। जब भी हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है, तो डॉक्टर अत्यधिक फलों के सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह पाचन में ज्यादा समय नहीं लेते हैं। ऐसे में आपको प्रतिदिन किसी न किसी फल का जूस या इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

शरीर को रखें स्वच्छ :

आंतरिक स्वास्थ्य के साथ ही हमें अपने शरीर के बाहरी हिस्से को भी स्वच्छ रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने दांतों को रोजाना ब्रश करें, ठंडे पानी से स्नान करें। हालाँकि आप ठंड के समय हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी छोटी-छोटी आदतों से आप खुद को स्वस्थ बना सकते हैं।

Leave a Comment