अक्षय कुमार के Top 10 ज्यादा कमाई वाली फिल्में

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साल में 4 से 5 फिल्में रिलीज करते हैं। इसके बावजूद भी इस समय उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डाली जाए तो वह 70 करोड़ के आंकड़े तक को पर नहीं कर पाई। फिल्म ‘सेल्फी’, मिशन रानीगंज, रामसेतु, बच्चन पांडे और पृथ्वीराज जैसी बड़ी फिल्में असफल रहीं। हालांकि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़ी हिट फिल्में भी दी हैं। इस आर्टिकल में हम आपको अक्षय कुमार की उन टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हैं।

गुड न्यूज़ (Good News) :

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘गुड न्यूज़’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही थी। यही वजह रही की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 205 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार कर दिखाया। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में करीना कपूर,पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ और कियारा  आडवाणी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Earning Amount 205.14 Cr
Release Date 27 December 2019
Production Cost (Budget) 70 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Kareena Kapoor  Khan, Diljit Dosanjh, Kiara Advani
Available On OTT Amazon Prime Video

मिशन मंगल (Mission Mangal) :

साल 2019 में ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन मंगल’ भी रिलीज हुई थी। फ़िल्म समीक्षाकों व दर्शकों से फिल्म को काफी सराहना मिलने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई करने में कामयाब रही थी। फिल्म ‘मिशन मंगल’ की कमाई को देखें तो इस फिल्म ने 202.98 करोड़ का कारोबार किया था। यह अक्षय कुमार के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने 200 करोड़ के आंकड़े को छुआ था। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मन जोशी जैसे कलाकारों ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

Earning Amount 202.98 Cr
Release Date 15 August 2029
Production Cost (Budget) 32 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Vidya Balan, Sonakshi Sinha, Taapsee Pannu, Nithya Menen, Kirti Kulhari, Sharman Joshi
Available On OTT Disney+ Hot Star

सूर्यवंशी :

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में पहली बार अक्षय कुमार नजर आए थे। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म को ऐसे समय पर रिलीज किया गया था जब कोई भी बड़ा कलाकार कोरोना के बाद अपनी फिल्म को रिलीज करने से डर रहा था। ऐसे में अक्षय कुमार और सूर्यवंशी के फिल्म निर्माता ने हिम्मत दिखा कर 5 नवंबर 2021 को यह फिल्म रिलीज की थी। यह फिल्म 196 करोड रुपए का कारोबार करने में कामयाब रही। अक्षय कुमार के साथ ही कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

Earning Amount 196 Cr
Release Date 5 November 2021
Production Cost (Budget) 160 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Katrina Kaif
Available On OTT Netflix

हाउसफुल 4 :

अक्षय कुमार कॉमेडी करते हुए भी दर्शकों को काफी अच्छे लगते हैं। उनकी हाउसफुल फ्रेंचाइजी को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि लगातार इस फ्रेंचाइजी की फिल्में अक्षय कुमार करते हुए दिखाई देते हैं। अब तक फिल्म के 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और सभी बॉक्स ऑफिस सफल भी साबित हुए। अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और यह 194.60 करोड़ का कारोबार करने में कामयाब रही। अब हाउसफुल 5 भी साल 2025 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Earning Amount 194.60 Cr
Release Date 25 October 2019
Production Cost (Budget) 75 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Riteish Deshmukh, Bobby Deol,

Kriti Sanon, Pooja Hegde, Kriti Kharbanda,

Available On OTT Disney+ Hotstar

फिल्म 2.0 :

अक्षय कुमार पहली बार साउथ की फिल्म में एक विलन का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने फिल्म 2.0 में पक्षीराजन नाम के एक विलेन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट’ का दूसरा भाग था, जिसे 29 नवंबर 2018 में रिलीज किया गया। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 189.55 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस फिल्म में अक्षय कुमार के लुक की काफी ज्यादा चर्चा हुई थी।

Earning Amount 189.55 Cr (In Hindi Language Only)
Release Date 29 November 2018
Production Cost (Budget) 570 Cr
Star Cast Rajinikanth, Akshay Kumar, Amy Jackson
Available On OTT Amazon Prime Video

केसरी :

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ रिलीज हुई थी। होली के मौके पर रिलीज हुई केसरी ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। दर्शकों ने इस फिल्म को बेहद पसंद किया। 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई केसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 154.41 करोड रुपए का कारोबार करने में सफल रही।

Earning Amount 154.41 Cr
Release Date 21 March 2019
Production Cost (Budget) 80 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Parineeti Chopra
Available On OTT Amazon Prime Video

ओह माय गॉड (OMG 2) :

फिल्म ‘ओह माय गॉड’ की सफलता के बाद अक्षय कुमार ने इसका दूसरा भाग भी बनाया, जो कि 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया गया। फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी ज्यादा सवाल खड़े हुए। यहां तक की कई लोगों ने तो इस फिल्म को रिलीज न करने की भी अपील की थी। लेकिन विवादों के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। ओह माय गॉड (OMG 2) बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसने 150 करोड़ का कारोबार किया था। खिलाड़ी कुमार के साथ ही फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

Earning Amount 150 Cr
Release Date 11 August 2023
Production Cost (Budget) 50 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Pankaj Tripathi, Yami Gautam,
Available On OTT Netflix

🔴टॉयलेट: एक प्रेम कथा :

अक्षय कुमार ने सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्में भी की हैं, जिसमें से एक ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी थी। यह फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी। दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिलने के साथ ही यह बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 134.22 करोड रुपए कमाने में कामयाब रही। अक्षय के साथ फिल्म में भूमि पेडणेकर मुख्य भूमिका में दिखी थीं।

Earning Amount 134.22 Cr
Release Date 11 August 2017
Production Cost (Budget) 20 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Bhumi Pedneker
Available On OTT Netflix

राउडी राठौर :

अक्षय कुमार ने एक्शन फिल्मों से भी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। जब भी वह एक्शन के अवतार में नजर आते हैं तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है। 1 जून 2012 को अक्षय कुमार की एक्शन फिल्म राउडी राठौर रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म की कुल कमाई 133.25 करोड रुपए रही थी। 

Earning Amount 133.25 Cr
Release Date 1 June 2012
Production Cost (Budget) 60 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Sonakshi Sinha
Available On OTT Netflix

एयरलिफ्ट (Airlift) :

सत्य घटना पर आधारित फिल्म एयरलिफ्ट को 22 जनवरी 2016 को रिलीज किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार व उनके अभिनय की काफी तारीफ मिली थी। यही वजह रही की फिल्म सफलता हासिल करने में कामयाब रही। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 128.1 करोड रुपए का कारोबार किया था।

Earning Amount 128.1 Cr
Release Date 22 January 2016
Production Cost (Budget) 62 Cr
Star Cast Akshay Kumar, Nimrat Kaur
Available On OTT Amazon Prime Video

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top